फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन ने इटावा बी को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त करते पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी। - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई (जालौन)। जालौन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में डीसीए जालौन ने इटावा बी टीम को एकतरफा मुकाबले में छह विकेट से हराकर जीत से शुरुआत की। इटावा के पीडी पाठक ने फिरकी में बल्लेबाजों पर दबाव बनाने की कोशिश की पर अक्षय प्रताप ने शानदार बल्लेबाजी कर टीम को जीत दिला दी। बेहतरीन प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच का खिताब मिला।
विज्ञापन

जमुनादेवी नरेश चंद्र महाविद्यालय के मैदान पर शुरू हुई अंडर 16 जालौन जोन लीग क्रिकेट प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व सदर विधायक विनोद चतुर्वेदी ने किया। खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उन्होंने कहा कि प्रतिभाओं की कमी नहीं। उनके निखारने का सकारात्मक प्रयास होना चाहिए।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरे इटावा को पहली ही गेंद पर विकेट गंवाना पड़ा। राहुल ने अंशुपाल की गेंद को मिड विकेट की ओर खेला, जहां अजय ने कैच लपक लिया। इसके बाद प्रिंस की गेंदों पर बाकी बल्लेबाज उलझकर विकेट देते रहे। अकेले सत्यम ने 16 और प्रियदर्शी पाठक ने 11 रन बनाकर जरूर कुछ संघर्ष किया। टीम 28 वें ओवर में 82 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी करते हुए प्रिंस ने तीन, राज शास्त्री, अंशु व अनुज को दो-दो विकेट मिले।
विज्ञापन

जालौन लक्ष्य को 13वें ओवर में ही चार विकेट खोकर प्राप्त कर लिया। इटावा के पीडी पाठक ने तीन विकेट झटके पर ओपनर बल्लेबाज अक्षय प्रताप ने एक छोर संभाले रखा। अक्षय ने अविजित 45 रन बनाकर जीत टीम दिला दी। साहिल ने आठ, असित ने 13 और कुलदीप ने आठ रन बनाए। शिवम ने एक विकेट हासिल किया। इटावा की ओर से वाइड गेंदें ज्यादा फेंके जाने जालौन ने 13वें ओवर में ही लक्ष्य प्राप्त कर लिया। अंपायरिंग डॉ राकेश द्विवेदी व मनमोहन कुशवाहा ने की। स्कोरिंग निखिल और कमेंट्री विराट और उत्तम ने की। इस दौरान टूर्नामेंट संयोजक नीरज पाठक, जुझार सिंह, दिवाकर शास्त्री, मानवेंद्र बबलू भुआ, गोविंद चौहान आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें