फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज 9 बूथों पर 771 हेल्थ वर्कर को लगेगा कोरोना से बचाव का टीका

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। कोरोना टीकाकरण के लिए 4 फरवरी को फिर से अभियान चलेगा। टीकाकरण के लिए ग्रामीण क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों को केंद्र बनाया गया है। इस केंद्रों पर 771 हेल्थ केयर वर्कर का टीकाकरण किया जाएगा।
विज्ञापन

जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. सत्यप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को जालौन ग्रामीण क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर स्वास्थ्य केंद्र में एक बूथ, कदौरा सीएचसी में दो बूथ, माधौगढ़ सीएचसी में दो बूथ, डकोर पीएचसी में दो बूथ, कुठौंद पीएचसी में एक बूथ, पिंडारी पीएचसी में एक बूथ बनाया गया है। कुल नौ बूथों पर 771 कर्मियों को दवा पिलाई जाएगी। दवा की डोज स्वास्थ्य केंद्रों तक पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि इसके पहले 16 जनवरी, 22 जनवरी, 28 व 29 जनवरी को टीकाकरण किया जा चुका है। यह टीकाकरण का पांचवा चरण है। अभी तक शहरी क्षेत्रों में टीकाकरण हुआ है। इस बार ग्रामीण क्षेत्रों के स्वास्थ्य केंद्रों में कोरोना वैक्सीन का टीकाकरण किया जाएगा।
चार नए कोरोना पॉजिटिव केस आए
उरई। जिले में बुधवार को चार नए लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसमें एक व्यक्ति कदौरा ब्लाक के हरचंदपुर का, एक महिला कालपी और एक व्यक्ति मोहल्ला तुलसीनगर का है। वहीं जिले निवासी एक व्यक्ति की लखनऊ में इलाज के दौरान रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही संक्रमितों की संख्या बढ़कर 3915 हो गई है। जिसमें 46 की मौत हो चुकी है। 3856 ठीक हो चुके हैं। इस समय एक्टिव केस 13 है। 587 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें