फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: ओलावृष्टि से फसलों को भारी नुकसान, सैकड़ों गांवों में कुदरत का कहर; चौपट हुई खेती

Sun, 05 Apr 2026 06:31 PM IST
प्रसून शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई

सार

Orai News: जालौन कोंच क्षेत्र में शनिवार के बाद रविवार को भी हुई भयंकर ओलावृष्टि ने किसानों को भारी नुकसान पहुंचाया है। लगातार दो दिनों से हो रही आंधी, मूसलाधार बारिश और ओलों की मार से खेतों में खड़ी फसलें पूरी तरह चौपट हो गई हैं। इस प्राकृतिक आपदा से सैकड़ों गांव प्रभावित हुए हैं और किसानों की सालभर की मेहनत पर असर पड़ा है।
विज्ञापन
कोंच में बारिश के बाद पानी से भरे पड़े खेत। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शनिवार देर शाम शुरू हुई ओलावृष्टि का असर पहले कुछ गांवों तक सीमित था, लेकिन रविवार दोपहर हुई तेज ओलावृष्टि ने पूरे क्षेत्र को अपनी चपेट में ले लिया। कैलिया क्षेत्र की पहूज नदी पट्टी के गांवों सहित सलैया, ऊंचागांव, दाबर, चटसारी, एबरा, ब्यौनाराजा, जैतपुरा और बेड़ा समेत कई गांवों में फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है।तेज हवा और बारिश के साथ गिरे ओलों ने खेतों में खड़ी गेहूं की पकी फसल को जमीन पर गिरा दिया, जिससे दाने टूटकर बिखर गए।

विज्ञापन

कटाई के बाद खेतों में रखी गेहूं, चना और सरसों की फसलें भीगकर खराब हो गईं।

विज्ञापन

कोंच में बारिश के बाद पानी से भरे पड़े खेत। - फोटो : amar ujala
इसके अलावा मूंग और उड़द की फसल को भी नुकसान पहुंचा है, जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति पर असर पड़ने की आशंका है। ओलावृष्टि का असर इतना अधिक था कि कई घंटों तक जमीन पर ओलों की सफेद परत जमी रही। पेड़ों की पत्तियां और टहनियां टूटकर सड़कों पर फैल गईं, जिससे आवागमन भी प्रभावित हुआ। किसानों ने प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि जल्द राहत नहीं मिली तो उनकी आजीविका पर गंभीर असर पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें