फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन नगर को रेल से जोड़ने को होगा आंदोलन

Fri, 18 Nov 2016 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बैठक करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। ‘रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के तत्वाधान में नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने को लेकर बैठक बस स्टैंड स्थित गांधी स्मारक पर  हुई। रेल आंदोलन को लेकर रणनीति बनाई गई। सभी दलों को लेकर बुलाई गई बैठक में भाजपाइयों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी।
विज्ञापन


इसमें निर्णय लिया गया कि एक प्रतिनिधि मंडल क्षेत्र के सांसद भानुप्रताप वर्मा से मिलकर नगर को रेलवे लाइन से जोड़े जाने के लिए बजट दिलाने की मांग की जाएगी। इसके अलावा नगर पालिका परिषद, ब्लॉक जालौन व ब्लॉक कुठौंद से एक प्रस्ताव पास करवाकर केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। नगर व क्षेत्र की जनता को जोड़कर रेल आंदोलन से जोड़ने की प्रभावी रणनीति बनाए जाने की भी योजना बनाई गई।

इस दौरान तय किया गया कि अभी तक समिति व अन्य संगठनों द्वारा केंद्र सरकार से जो भी पत्राचार किया गया है, उसकी जानकारी क्षेत्र की जनता को उपलब्ध करवाई जाएगी तो वहीं, यह बैठक सभी राजनैतिक दलों को लेकर बुलाई गई थी   इसमें भाजपा को छोड़कर अन्य सभी दलों के लोग उपस्थित रहे। बैठक में भजपाइयों की अनुपस्थिति चर्चा का विषय बनी हुई है। इस मौके पर ओम नारायण शर्मा, देवीदयाल वर्मा, सूरज प्रजापति, संतोष शर्मा, शमीम राइन, लल्लू भइया विश्वकर्मा, इरफान खान, राज डेंगरे, निखिल पोरवाल, विष्णु अग्रवाल, दीपक महाराज, गौरीश द्विवेदी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें