फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन सीएचसी सील, स्टाफ होम क्वारंटीन

विज्ञापन
जालौन स्वास्थ्य केंद्र को सील करते अधिकारी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
जालौन। क्वारंटीन सेंटर एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य मिशन पर काम करने वाली टीम के डॉक्टर समेत दो सदस्यों के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया। प्रशासन ने सीएचसी को सील कर दिया है। डॉक्टर, फार्मासिस्ट, वार्ड ब्याय और समेत पूरे स्टाफ को भी क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन

जालौन सर्किल में आरबीएसके का काम कर रही टीम के प्रभारी डॉक्टर व उनके सहायक सीएचसी जालौन में हाजिरी भरने आने के बाद ग्रामीण अंचल में काम करने के साथ स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज जालौन में बने क्वारंटीन सेंटर में बाहर से आने वालों की थर्मल स्क्रीनिंग करते थे। 9 मई यानी शनिवार से उन्हें बुखार की शिकायत हुई, तो छुट्टी पर भेज दिया गया था। साथ ही उनके सैंपल भी लिए गए थे। मंगलवार को आई रिपोर्ट में डॉक्टर व उनके सहायक को कोरोना पॉजिटिव पाया गया। यह सूचना मिलते ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जालौन में तैनात डॉक्टरों ने खुद को अपने घरों में ही सेल्फ क्वारंटीन कर लिया है। अब प्रशासन दोनों के संपर्क में आए लोगों की तलाश में जुट गया है।
अभियान चलाकर हुई सफाइर्
उरई। कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए मंगलवार को नगर पालिका की तरफ से शहर के 34 वार्डों में सफाई और सैनिटाइजेशन का काम किया गया। ईओ संजय कुमार व सफाई निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि जहां संक्रमित मिल रहे है, वहां कई बार सैनिटाइजिंग का काम किया जा रहा है। साथ ही शहर भर की गलियों को भी सैनिटाइज कराया जा रहा है।
विज्ञापन

31 और सैंपल लिए गए
उरई। कोरोना की चेन तलाशने और संक्रमण रोकने के लिए मंगलवार को 31 और लोगों के सैंपल लिए गए। इनमें अधिकांश सैंपल सब्जी मंडी के दुकानदारों और उनके जुड़े लोगों के हैं। सभी सैंपल जांच के लिए झांसी मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें