फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: चार महीने से चोक पाइप लाइन नहीं ढूंढ पाया जल संस्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। बीते चार महीनों से श्याम नगर के निवासियों को पानी की एक बूंद भी नसीब नहीं हो पाई है।पाइप लाइन चोक होने से चार सौ घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। कई बार शिकायत पर समाधान के लिए पहुंचे जल संस्थान के कर्मचारी पाइप लाइन के चोक को नहीं ढूंढ पाए।
विज्ञापन


हाशिम बरकाती, मुहम्मद रफीक, नूर मुहम्मद, नसीम, करिश्मा, कौसर ने बताया कि चार महीने पहले तक कभी कभार रात के समय मोटर लगाने पर पानी कुछ दिनों तक आया। लेकिन अब पूरी तरह लाइन चोक हो चुकी हैं। पानी सड़क पर बह रहा है लेकिन घरों में पानी नहीं पहुंच पा रहा है। लोगों ने जब शिकायत की तो कर्मचारी सही करने पहुंचे उन्होंने कई गलियों की सड़क भी खोद डाली, लेकिन वह पाइप लाइन की चोक को नहीं ढूंढ पाए। लोगों के आसपास के घरों से हैंडपंप से पानी भरना पड़ता है।
सभासद प्रतिनिधि शादाब सिद्दीकी ने बताया कि इस चोक को ढूंढने के लिए कई बार शिकायत की। जिम्मेदार इस पर ज्यादा ध्यान नहीं दे रहे हैं। एक दो बार कर्मचारी आए लेकिन समस्या का समाधान नहीं कर पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



चोक को ढूंढने के लिए लगातार कर्मचारियों को भेजा जा रहा है। पक्की सड़क होने से परेशानी बढ़ जाती है। इसके बाद भी समस्या का समाधान करवाया जा रहा है।



सोमप्रकाश, अधिशासी अभियंता, जल संस्थान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें