फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला और किसान पर सियार का हमला, घायल

विज्ञापन
फोटो- 10 घायल राजेंद्र सिंह। संवाद
विज्ञापन
कोंच। तहसील क्षेत्र के ग्राम भड़ारी में मंगलवार देर शाम सियार के हमले में एक महिला समेत दो लोग घायल हो गए। दोनों को परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोंच लेकर पहुंचे, जहां उनका उपचार कराया गया। घटना के बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

ग्राम भड़ारी निवासी सुशीला (40) खेत में बकरियां चरा रही थीं। इसी दौरान एक सियार ने बकरियों पर हमला कर दिया। बकरियों को बचाने के प्रयास में सियार ने सुशीला पर भी हमला कर उन्हें घायल कर दिया। वहीं दूसरी घटना में राजेंद्र सिंह (38) खेत पर चारा काटने गए थे। मेंड़ पर बैठे तभी अचानक सियार ने उन पर हमला कर दिया, जिससे उनके हाथ में गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे किसान मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक सियार जंगल की ओर भाग चुका था।
दोनों घायलों को सीएचसी कोंच में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। जंगली जानवरों के हमलों से भड़ारी और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने, सियार को पकड़ने और लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

फोटो- 10 घायल राजेंद्र सिंह। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें