फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डंपर का टायर फटा, पिचके केबिन में फंसे घायल

विज्ञापन
फोटो - 02 घटनास्थल पर पड़ा घायल, जांच करती आटा थाना पुलिस। संवाद
विज्ञापन
आटा। झांसी-कानपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आटा थाना क्षेत्र के आटा-उकासा टोल प्लाजा के पास मंगलवार रात डंपर का आगे का टायर फट गया। अनियंत्रित डंपर का अगला हिस्सा घूमकर पीछे की बॉडी से जा टकराया। केबिन पिचक गया और उसमें सवार दो लोग घायल हो कर फंस गए।
विज्ञापन


टोल प्लाजा पर मंगलवार की रात धमाके की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर टोल प्लाजा के कर्मचारी और आसपास के ढाबों पर मौजूद लोग मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों ने काफी मशक्कत के बाद केबिन में फंसे भोगनीपुर निवासी छोटू (34) और करूसा निवासी अरविंद्र (41) को बाहर निकाला। दोनों गंभीर रूप से घायल थे और उनके शरीर से लगातार खून बह रहा था। इसके बाद 108 एंबुलेंस , एनएचएआई और पुलिस को सूचना दी गई।
प्रत्यक्षदर्शियों का आरोप है कि सूचना देने के बावजूद करीब आधे घंटे तक एंबुलेंस मौके पर नहीं पहुंची। इस दौरान दोनों घायल हाईवे किनारे दर्द से तड़पते रहे और लोग बेबस होकर मदद का इंतजार करते रहे। बाद में आटा पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

करीब आधे घंटे बाद एंबुलेंस पहुंचने पर घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल भेजा गया। हादसे के कारण कुछ देर तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। बाद में क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटाकर यातायात सुचारु कराया गया।
विज्ञापन

थाना प्रभारी अभिलाष मिश्रा का कहना है कि जानकारी पर पुलिस मौके पर पहुंची थी और एंबुलेंस से घायलों को अस्पताल भिजवाया दिया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें