फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेघर हुए गरीब तलाश रहे आशियाना

Fri, 12 Feb 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका की ओर से मंगलवार को लहारियापुरवा की मलिन बस्ती ढहाने के बाद बेघर हुए गरीब मजदूरों को सर्द रातों में सिर छुपाना मुश्किल हो रहा है। प्रशासन की ओर से इन लोगों के लिए वैकल्पिक पुनर्वास की कोई व्यवस्था नहीं की गई है। ऐसे में वे काम-धंधा छोड़कर खुले में रखे सामान को व्यवस्थित करने के लिए नया आशियाना तलाश रहे हैं।
विज्ञापन


लहारियापुरवा में नजूल की जमीन पर तकरीबन 30 वर्षों से कच्चे मकान बनाकर रह रहे गरीब मजदूरों के सामने मंगलवार को मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा। नगर पालिका प्रशासन ने जिला प्रशासन के सहयोग से पूरी बस्ती पर बुल्डोजर चलाकर उसे तहस-नहस कर दिया था।
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें