डीएम आवास पर मौजूद आक्रोशित छात्र
- फोटो : अमर उजाला
आईटीआई उरई के प्रिंसिपल एमके सिंह पर गंभीर आरोप लगा रहे छात्रों ने सोमवार को आईटीआई परिसर में हंगामा काटा। गुस्साए छात्रों ने डीएम से मुलाकात न होने पर रोड जाम कर काफी देर तक नारेबाजी की। घंटों चला बवाल जिला प्रशासन के अधिकारियों के पहुंचने पर शांत हुआ। प्रिंसिपल पर नए छात्रों को परेशान करने समेत गंभीरआरोप लगा रहे छात्रों ने
मामले को लेकर सुबह परिसर में नारेबाजी की। इसके बाद प्रिंसिपल की शिकायत डीएम से करने के लिए वह कलेक्ट्रेट पहुंच गए। वहां पर डीएम के मौजूद न होने से गुस्साए छात्र डीएम आवास पर पहुंच गए, लेकिन यहां भी डीएम से मुलाकात नहीं हुई तो छात्रों ने आईटीआई लौट तक उरई-जालौन मार्ग पर जाम लगाकर खूब नारेबाजी की। मौके पर पहुंची पुलिस ने
आक्रोशित छात्रों को समझाकर जाम तो खुलवा दिया, लेकिन छात्रों ने प्रदर्शन जारी रखा। इस दौरान छात्रों की आईटीआई प्रिंसिपल से तीखी नोंकझोंक भी हुई। छात्रों का आरोप है कि प्रिंसिपल नए सत्र में दाखिले के नाम पर छात्रों को परेशान कर रहे हैं। कहा कि दाखिले की अंतिम तारीख के एक दिन पहले नया नियम लागू कर प्रिंसिपल की ओर से पुलिस वैरीफिकेशन
मांगा जा रहा है। जबकि इतने कम समय में पुलिस वैरिफिकेशन हो पाना मुूमकिन नहीं है। उधर, बवाल बढ़ता देख एसडीएम संजय सिंह मौके पर पहुंचे और उन्होंने आक्रोशित छात्रों को समझाया। उन्होंने कहा कि बिना वैरीफिकेशन के ही उनके दाखिले होंगे। इस पर छात्र शांत हुए। इस दौरान राहुल, दिलीप कुमार, संजय सिंह, रवि कुमार, विपिन, आदर्श, स्वजल सोनी आदि मौजूद रहे।