फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेतवा थमी, पुल की सड़क ध्वस्त

Sun, 17 Jul 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बेतवा के जलस्तर की मौजूदा स्थिति। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बेतवा नदी अब कुछ शांत है. बीते दिनों माताटीला बांध से ढाई लाख क्यूसेक पानी छोडे़ जाने से इसमें बाढ़ केे हालात बन गए थे। बेतवा खतरे के निशान 122 मीटर के नजदीक पहुंच गई थी। इससे इलाकाई लोगों में दहशत थी, लेकिन धीरे, धीरे बेतवा शांत हो रही है। रविवार को 119.55 मीटर से घटकर 113.50 मीटर पर पहुंच गई है। बेतवा के शांत होने से लोगों ने राहत की सांस ली है, लेकिन पुल
विज्ञापन


की सड़क की जीर्णशीर्ण हालत को देखकर लोग चिंतित हैं। बेतवा नदी पर हमीरपुर जनपद को जोड़ने केे लिए जो पुल बना हुआ है, वह बीते एक साल से खस्ताहाल है। पुल के तार निकल आए हैं, जिससे कई बार वाहनों के टायर भी फट गए। इलाकाई लोगों ने पुल केे मरम्मत की मांग उठाई, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। अधिकारी व जनप्रतिनिधि भी मुहाना पुल को लेकर गंभीर नहीं है। यही वजह है जब

बेतवा नदी उफनाई तो लोगों को बाढ़ से ज्यादा पुल केे क्षतिग्रस्त होने की शंका हो गई। 12 जुलाई को बेतवा नदी उफना गई थी, उस समय जलस्तर 119.55 मीटर पर पहुंच गया था, जो खतरे केे निशान से 2.45 मीटर नीचे रह गया था। बढ़ते जलस्तर को देखकर इलाकाई लोग भी बाढ़ की चिंता से परेशान हो गए थे। इसके बाद बाढ़ का जलस्तर घटने लगा और रविवार को मौजूदा समय में घटकर 113.50 मीटर तक पहुंच गया। इससे अफसरों से लेकर आम जन ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें