फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन में बनेगा आईटीआई व बालिका इंटर कालेज

Tue, 08 Nov 2016 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन में आयोजित पालिका की बोर्ड मीटिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अब जालौन के होनहार छात्र-छात्राओं को तकनीकी ज्ञान के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। जालौन में ही एक आईटीआई कालेज की स्थापना होने जा रही है। इसी तरह यहां बच्चियाें को भी इंटर तक की शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना होगा। जालौन नगर पालिका क्षेत्र के अंदर ही एक बालिका इंटर कालेज बनाया जाएगा। इन दो के अलावा चार अन्य प्रस्ताव मंगलवार को
विज्ञापन


पालिका सभागार में आयोजित हुई बोर्ड मीटिंग में सर्वसम्मति से पास कर दिए गए।     नगर पालिका अध्यक्ष गुलाब सिंह जाटव की अध्यक्षता में नगर पालिका सभागार में बोर्ड मीटिंग हुई। इसमें पटल पर कुल 7 प्रस्ताव रखे गए। इनमें 6 प्रस्ताव पास हुए। वहीं, बैठक में श्री बाराहीं देवी मेला समिति की गठन की मांग को लेकर रखा गया प्रस्ताव पालिकाध्यक्ष द्वारा खारिज

कर दिया गया। जो प्रस्ताव पास हुए उनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रस्ताव नगर में आईटीआई व बालिका इंटर कॉलेज का प्रस्ताव था। इन्हेें सर्वसम्मति से पास कर दिया गया।   आईटीआई के निर्माण के लिए कोंच चौराहे के पास स्थित नलकूप विभाग की भूमि गाटा संख्या 270 व बालिका इंटर कॉलेज के निर्माण के लिए गाटा संख्या 240 की भूमि चिह्नित की गई है। बैठक के
विज्ञापन


दौरान 44 नक्शे व 22 दाखिल खारिज पास किए गए। इसके अलावा बसपा सभासद शाकिर हसन वारिसी ने मरघट में लगी सौर ऊर्जा लाइटों में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए अपना विरोध

दर्ज कराया। बोर्ड मीटिंग का संचालन ईओ रविंद्र कुमार ने किया। इस मौके पर सभासद शाकिर हसन वारिसी, रामदास यादव, जितेंद्र वर्मा, राजकुमार बरार, रिजवाना सिद्दीकी, कल्लू कसाई सहित लगभग सभी सभासद एवं पालिका कर्मचारियों में चंदन कुशवाहा, लिपिक अनिल कुशवाहा आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें