फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर वार्ड में लगेंगे पांच-पांच हैंडपंप

Sat, 30 Apr 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
पालिका की बोर्ड बैठक में मौजूद विधायक व पालिकाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक शनिवार को नगर पालिका सभागार में हुई। इसमें मार्च के आय-व्यय को प्रस्तुत किया गया। इसे सभासदों ने आम सहमति से पास कर दिया। इसके अलावा अन्य प्रस्तावों पर भी सभासद एकमत रहे। बिजली-पानी की समस्या कई सभासदों ने उठाई। इसको लेकर गहमागहमी का माहौल भी रहा। इसके अलावा नगर पालिका की ओर से
विज्ञापन


लगवाई गई लाइटों पर भी सभासदों ने सवाल उठाए। शनिवार को हुई बोर्ड बैठक में सबसे पहले मार्च के आय-व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत किया गया। इसमें पालिका की आय आठ करोड़ 99 लाख से अधिक और व्यय 10 करोड़ 84 लाख से अधिक का प्रस्तुत किया गया। इस प्रस्ताव पर सदन के सभी सदस्यों ने सहमति दे दी। इसके बाद जन्म-मृत्यु पंजीयन का प्रस्ताव रखा

गया। इसमें बताया गया कि नगर में 241 लड़कों व 163 लड़कियों के जन्म के पंजीयन हुए हैं। 74 पुरुष व 35 महिलाओं की मृत्यु का पंजीयन हुआ है। इस पर सभासदों ने कहा कि जन्म और मृत्यु पंजीयन में आवेदकों को परेशान न किया जाए। बैठक में बिजली और पानी का मुद्दा प्रमुखता से छाया रहा। सभासदों ने वार्डों में पानी के संकट की बात रखी। शहर के
विज्ञापन


उमरारखेरा में पेयजल परियोजना के चालू न होने के अलावा बघौरा और करसान रोड में पानी संकट प्रमुख रहा। पानी की समस्या के निस्तारण के संबंध में सभासदों ने हैंडपंप की भी मांग की। इस पर सदर विधायक दयाश्ंाकर वर्मा ने एक-एक हैंडपंप विधायक निधि से पानी संकट वाले इलाकों में लगवाने की बात कही। सभासदों के प्रस्ताव पर नगर पालिका में

बजट आने पर पांच-पांच हैंडपंप हर वार्ड में लगवाए जाने की सहमति बनी। प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर दो-तीन दिन में प्याऊ लगवाने का भरोसा अध्यक्ष गिरजा चौधरी ने दिया है। इसके अलावा सभासदों ने प्रमुख चौराहों पर 150 वाट एलईडी व वार्डों में 90 वाट की एलईडी लगवाने की मांग की। पिछले बजट में लाइटों की खरीदारी पर भी सवाल उठाए गए।

इस मौके पर अधिशाषी अधिकारी रविंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि नगर के विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजनाओं पर तेजी से कार्य किया जा रहा है। सदर विधायक ने कहा कि नगर के

विकास के लिए सरकार ने खूब बजट दिया है। इस मौके पर सभासद लक्ष्मणदास बाबानी, हरीकिशोर गुप्ता रिप्पू, देवेंद्र राठौर, केके सिंह, राजू, रेखा वर्मा, रजनी, गीता गेड़ा, सुमन सोनी, जयशंकर द्विवेदी, इंतखाब आलम, अनूप यादव, डॉ. गिरीश चतुर्वेदी, मुबीन आदि सभासद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें