रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति’ के बैनर तले नगर में शनिवार से शुरू हुए आमरण अनशन पर समाजसेवी वरिष्ठ अधिवक्ता असलम सिद्दीकी, समाजसेवी हाजी मंसब खां, प्रदुम्न दीक्षित व इमरान अंसारी को साहित्यकार पं. पूरनचंद्र मिश्र व स्तंभकार केपी सिंह ने माल्यार्पण कर अनशन पर बैठाया। इससे पूर्व सभी अनशनकारियों को रथ में बैठाकर जुलूस
की शक्ल में नगर के विभिन्न मार्गों से होकर विशाल जनजागरण यात्रा निकाली गई। जुलूस में शामिल हजारों लोग क्षेत्रीय सांसद विरोधी व इंकलाब जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चल रहे थे। तो वहीं, उत्साही नगरवासियों व व्यापारियों द्वारा अनशनकारियों पर फूलों की वर्षा की गई तथा उनका माल्यार्पण किया गया। व्यापारियों व समाजसेवियों द्वारा जगह जगह पानी व
शरबत के स्टाल लगाए थे। इस दौरान मंचासीन अनशनकारियों ने सभा में कहा कि जब तक केंद्र सरकार द्वारा नगर व क्षेत्र को रेलवे लाइन से जोड़े जाने की मांग नहीं मानी जाती है, तब तक उनका अनशन जारी रहेगा। नगर व क्षेत्र के विकास के लिए उन्हें अपनी शहादत ही क्यों न देनी पड़ी इसके लिए भी वह तैयार हैं। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल,
ब्लाक प्रमुख तिलक सिंह जाटव, कांग्रेस नगर अध्यक्ष गौरीश द्विवेदी, पूर्व सपा नगर अध्यक्ष चंद्रप्रकाश यादव उर्फ थोपन, संतोष शर्मा, सपा नगर अध्यक्ष इकबाल मंसूरी, कामरेड रामसिंह चौधरी, पूर्व प्रधान राजू श्रीवास्तव, मास्टर सुशील कुशवाहा, वसीउर्रहमान सिद्दीकी, अनिल पुरवार, जाहिद उल्ला अंसारी, हरिश्चंद्र यादव, नारायण सिंह सेंगर, अशोक यादव,
सिद्धार्थ यादव, पुष्पेंद्र दूरबार, सोमिल याज्ञिक, जावेद अख्तर, मोंटू मिश्रा, अहमद राईन तूफानी, डॉ. चंद्रशेखर वर्मा, अंकुर शुक्ला, राजू यादव, सुरेश राव डेंगरे, सिद्धार्थ उर्फ लकी तिवारी, एड. उमेश दीक्षित, रामगणेश पाराशर, पूरन जाटव आदि मौजूद रहे।