फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: आवास न बनवाने वाले पात्रों को जारी करें नोटिस

Fri, 19 Sep 2025 12:32 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
माधौगढ़। बीडीओ ने सचिवों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में प्रधानमंत्री आवास, फैमिली आईडी को जल्द पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही आवास न बनवाने वाले लाभार्थियों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

को खंड विकास कार्यालय के परिसर में आयोजित बैठक में बीडीओ अरुण कुमार सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास गांवों में अधूरे पड़े हैं। सचिव मौके पर जाकर लाभार्थियों को अधूरे आवास को शीघ्र पूर्ण कराएं। न कराने पर नोटिस देकर कार्रवाई करें। उन्होंने गोशाला में बंद गोवंशो को किसी भी तरह की परेशानी न हो। हरा चारा,पानी, बिजली के साथ साथ गोशाला में साफ-सफाई होनी चाहिए। किसानों की चल रही फसल सर्वे का लक्ष्य हर हाल में पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव -गांव 17 सितंबर से दो अक्तूबर तक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। लापरवाही किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं होगी। इस दौरान एडीओ नौशाद अली, संजय कुमार, अमित गुर्जर, अजय चौहान, अभिषेक त्रिपाठी, अंकित श्रीवास्तव, इंद्रपाल सिंह, शिवसागर अवस्थी आदि रहे। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें