फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने पर बाइक सवारों का चालान

Tue, 01 Aug 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला/उरई
विज्ञापन
शहीद भगत सिंह चौराहे पर चेकिंग के दौरान सीओ सिटी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए सीओ सिटी संतोष कुमार ने शहर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बाइक में तीन सवारी और बिना हेलमेट के चल रहे बाइक सवारों का चालान किया। साथ ही उन्हें यातायात नियमों का पालन करने के लिये कहा। साथ ही बिना हेलमेट लगाए बाइक चलाते पकड़े जाने पर बाइक सीज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र सिंह के निर्देश पर समूचे जनपद में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत सोमवार की शाम सीओ सिटी संतोष कुमार ने कोतवाली पुलिस के साथ शहर के भगत सिंह चौराहा पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने बगैर हेलमेट लगाए बाइक चला रहे चालकों और तीन सवारी बैठा करने चलने वाले बाइक का चालान किया। चेकिंग के दौरान शहीद भगत सिंह चौराहा को पूरी तरह छावनी में तब्दील कर दिया। चौराहे के हर कोने में पुलिस तैनात रही। गुजरने वाले बाइक सवारों को रोकर बाइक के कागज व लाइसेंस चेक किया गया। हेलमेट न लगाने पर व तीन सवारी बैठी होने पर करीब एक दर्जन बाइक सवारों चालान कर दिया। चेकिंग को देखकर बाइक सवार इधर-उधर भागते नजर आए। सीओ सिटी ने बाइक चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की घुट्टी पिलाई। साथ ही सख्त चेतावनी दी कि अगर फिर कभी बिना हेलमेट लगाए और तीन सवारी बैठाए पकड़े गए तो बाइक सीज कर दी जाएगी। इस मौके पर शहर कोतवाल देवेंद्र द्विवेदी समेत ट्रैफिक पुलिस व कोतवाली पुलिस मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें