फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ ने 41 ओवरलोड ट्रकों का किया चालान, दो सीज

Tue, 01 Aug 2017 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूूूराो
विज्ञापन
कुठौंद क्षेत्र में चेकिंग के दौरान एआरटीओ व पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उरई। एआरटीओ और पुलिस ने मिलकर सोमवार को ओवरलोडिंग के खिलाफ अभियान चलाया। इसमें 41 ओवरलोड ट्रकों का चालान और दो ट्रकों को सीज किया गया। इसमें दस लाख 43 हजार रुपये का राजस्व वसूला गया। इस अभियान से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मचा रहा।
विज्ञापन

एआरटीओ धनवीर यादव ने एट, कोंच, जालौन और कुठौंद थाना क्षेत्र में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ अभियान चलाया। एआरटीओ के इस अभियान से ओवरलोड ट्रक चालकों में हड़कंप मच गया। शासन के निर्देश पर ओवरलोडिंग पर लगाम लगाए जाने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। सोमवार को चलाए गए अभियान में ट्रकों की चेकिंग की गई। इस दौरान 41 ओवरलोड ट्रकों का चालान किया गया तथा दो ट्रक सीज कर दिए गए। एआरटीओं ने कार्रवाई कर ट्रकों को अलग-अलग थानों में खड़ा करा दिया। इसमें सबसे ज्यादा कुठौंद थाने में ओवरलोड ट्रकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। इस अभियान में एआरटीओ और पुलिस ने 10 लाख 43 हजार का राजस्व वसूला। इस मौके पर कुठौंद थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, शंकरपुर चौकी इंचार्ज बृजेश यादव समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। वहीं कदौरा थानाध्यक्ष मुकेश वर्मा ने चेकिंग कर एक ओवरलोड ट्रक को पकड़कर सीज कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें