फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैस सिलिंडर विस्फोट की जांच शुरू, पांच दिन में आएगी रिपोर्ट

Wed, 25 Nov 2026 12:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। शहर के शांतिनगर मोहल्ले में सभासद माता प्रसाद के घर हुए गैस सिलिंडर विस्फोट की जांच शुरू हो गई है।
विज्ञापन

जिलाधिकारी समीर की ओर से गठित तीन सदस्यीय टीम को पांच दिन में रिपोर्ट सौंपनी है। जांच में यह पता लगाया जाएगा कि घरेलू गैस सिलिंडर में विस्फोट किस वजह से हुआ और हादसे के लिए कौन से कारण जिम्मेदार थे। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही घटना की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी।

गौरतलब है कि 22 नवंबर की शाम करीब पांच बजे सभासद माता प्रसाद के मकान में रसोई गैस सिलिंडर के रेगुलेटर के पास आग लग गई थी। आग बुझाने का प्रयास किया जाता, इससे पहले सिलिंडर में जोरदार विस्फोट हो गया।
विज्ञापन

धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया और आसपास मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। हादसे में 12 बच्चों समेत 23 लोग झुलस गए थे। घायलों में 19 को मेडिकल कॉलेज झांसी और चार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम समीर ने तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की है। इसमें मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ), सिटी मजिस्ट्रेट और पूर्ति निरीक्षक को शामिल किया गया है। टीम को सिलिंडर में आग लगने से लेकर विस्फोट होने तक के घटनाक्रम और सुरक्षा संबंधी पहलुओं की जांच कर रिपोर्ट देनी है।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार ने बताया कि जांच की जा रही है। पांच दिन के भीतर रिपोर्ट जिलाधिकारी को सौंप दी जाएगी। इसके बाद जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें