फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: सीने में दर्द उठा, इंटर के छात्र की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कालपी। ग्राम भड़ारी निवासी शैलेंद्र की पत्नी की मौत के बाद उनका पुत्र मयंक पटेल (17) और पुत्री शिवानी बचपन से ही अपने नाना ग्राम बरदौली निवासी कैलाश पटेल के घर रह रहे थे। मयंक इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहा था। रविवार शाम अचानक सीने में तेज दर्द उठने से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार रविवार शाम मयंक कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसे सीने में तेज दर्द महसूस हुआ, जिसकी जानकारी उसने तुरंत अपने नाना को दी। नाना उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कालपी लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छात्र की मौत की खबर मिलते ही घर में चीख-पुकार मच गई। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय ब्रह्म तिवारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें