फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: इंटर की छात्रा ने फंदा लगाकर जान दी

Tue, 29 Oct 2024 12:09 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुरा। इंटर की छात्रा ने घर के कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंचे तो फंदे पर शव लटका देख कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जायघा निवासी कन्हैयालाल की 17 वर्षीय बेटी शिवानी इंटर की छात्रा थी। सोमवार की भोर परिजन गहरी नींद में सोए हुए थे, तभी उसने कमरे में लगे हुक से दुपट्टे का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब परिजन उसके कमरे में पहुंची तो शव लटका देख सन्न रह गए। वह दो भाइयों में अकेली थी। उसने आत्महत्या क्योंकि परिजन इसकी वजह नहीं बता पा रहे हैं। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। थाना प्रभारी संजीव कटियार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें