फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री प्रतीक्षालय में चारों ओर लगेगी इंटरलॉकिंग

Sat, 31 Oct 2015 11:12 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद कोंच की बोर्ड बैठक पालिका चेयरपर्सन विनीता सीरौठिया की अध्यक्षता एवं ईओ पूरनलाल वर्मा की मौजूदगी में आयोजित हुई। बैठक में तकरीबन डेढ़ दर्जन प्रस्तावों को मंजूरी प्रदान कर दी गई। बोर्ड बैठक में नवनिर्मित भवन के लिये स्टील सोफा और अलमारी आदि के लिए 12 लाख 9 हजार रुपये के बजट का प्रावधान किया गया जिसे बोर्ड ने पास
विज्ञापन


कर दिया। मालवीयनगर में बने यात्री प्रतीक्षालय में चारों ओर सीसी इंटरलॉकिंग के कार्य संबंधी प्रस्ताव को भी मंजूर कर लिया गया। आजाद नगर में रफीक राईन से हाजी जमाल तक नाली पर जाली लगाने, आराजी लेन में इंटरलॉकिंग हबीब मैंबर से

महबूब के मकान तक को भी मंजूर किया गया। इस दौरान सेनेट्री इंसपेक्टर अभयसिंह, जेई रामवीर सिंह, विजय अवस्थी, जीवनलाल, चंद्रप्रकाश गुप्ता, घनश्याम राठौर, सभासद महावीर यादव, राघवजी गुर्जर, संजय सोनी, बादामसिंह कुशवाहा, अनुराग गुप्ता, राघवेन्द्र तिवारी, नरेन्द्र मयंक, उमादेवी, नफीसा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें