फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: गैरहाजिर 22 कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। डीएम के निर्देश पर नगर मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा व जिला विकास अधिकारी निशांत पांडेय ने विकास भवन में विभिन्न विभागों का औचक निरीक्षण किया। सुबह 10:05 से 10:40 बजे तक किए गए निरीक्षण में लघु सिंचाई, नेडा, युवा कल्याण, श्रम एवं रोजगार, समाज कल्याण, डीआरडीए, ग्रामीण अभियंत्रण, आजीविका मिशन, डूडा एवं रेशम विभाग सहित कई विभागों में अधिकारी व कर्मचारी अनुपस्थित मिले। गंभीर लापरवाही को देखते हुए 22 कर्मियों के वेतन रोकने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

गुरुवार को निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई अश्वनी कुमार सिन्हा, पीआरडी अधिकारी राजीव कुमार उपाध्याय, नेडा अधिकारी, राकेश पांडेय डीसी मनरेगा रामेंद्र सिंह कुशवाह, व कर्मचारी राजकुमार, विशाल गुप्ता, अजय कुमार यादव, अंजनी कुमार, शशिकांत, वीरेंद्र, जगमोहन राठौर, गिरिराज सिंह, चंद्रशेखर राजपूत, सृष्टिराज गुप्ता, अभिनव गुप्ता, शिवम राज चतुर्वेदी, महेंद्र निगम, दुर्गा प्रसाद, धर्मेंद्र जैन, अनिल ओमरे, नितिन खरे, रविंद्र शाक्या, अहमद अख्तरी, अनुज पालीवाल, योगेंद्र सिंह, वेदप्रकाश आदि गैर हाजिर मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें