फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: उरई स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश

Tue, 04 Jun 2024 02:07 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जीआरपी झांसी मंडल के एसपी विपुल कुमार श्रीवास्तव ने सोमवार को उरई जीआरपी थाने का निरीक्षण किया। उन्होंने लंबित चल रही छह विवेचनाओं को जल्द निपटने के लिए कहा। इसके अलावा उरई स्टेशन पर सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने सबसे पहले अपराध रजिस्टर, गुमशुदगी, मोबाइल चोरी, लंबित मुकदमे, पंचायतनामा और अब तक हुई सभी घटनाओं के बारे में जानकारी ली। भीमसेन चौकी इंचार्ज योगेंद्र मिश्रा से कानपुर भीमसेन के बीच हो रही मोबाइल चोरी की घटनाओं को सख्ती से रोकने को कहा। महिला हेल्प डेस्क में तैनात कर्मचारी का ड्यूटी रजिस्टर चेक किया।
पत्रकारों से वार्ता में कहा कि जो फोर्स चुनाव ड्यूटी में गया था, वह लौट आया है। अब सभी ट्रेनों में एस्कॉर्ट लगाई जाएगी ताकि गर्मी के मौसम में किसी प्रकार की ट्रेन में कोई घटना न होने पाए। उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म नंबर एक, दो और तीन फुट ओवरब्रिज व सर्कुलेटिंग एरिया में ड्यूटी लगाई गई है। रात के समय आने जाने वाले पैसेंजर ट्रेनों पर चढ़ने और उतरने वाले यात्रियों और संदिग्ध यात्रियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। बाद में उन्होंने प्लेटफार्म नंबर एक और सीसीटीवी कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने थानाध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह से दैनिक और समर स्पेशल ट्रेनों में विशेष निगरानी के लिए कहा। निरीक्षण के दौरान सुरजीत, दिलीप, नवीन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें