फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: महिला उत्पीड़न के मामलों में कार्रवाई के निर्देश

विज्ञापन
महिला जनसुनवाई में सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी। - फोटो : महिला जनसुनवाई में सुनवाई करतीं राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी।
विज्ञापन
उरई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अनुपमा सिंह लोधी ने बुधवार को सिंचाई विभाग के निरीक्षण भवन में आयोजित महिला जनसुनवाई में महिलाओं की समस्याओं को सुना। उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। जनसुनवाई में घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न, बालश्रम, लैंगिक उत्पीड़न जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा प्राथमिकता है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मौके पर जाकर सुलह-समझौते के आधार पर मामलों का निस्तारण कराएं। निस्तारण में समस्या आने पर प्रशासन का सहयोग लेकर कड़ी कार्रवाई करें। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुनवाई के दौरान महिलाओं की समस्याओं को लेकर उचित कार्रवाई व समाधान करना उनकी व्यक्तिगत जिम्मेदारी है। इस दौरान जिला प्रोबेशन अधिकारी डॉ. अमरेंद्र कुमार पौत्स्यायन, महिला थानाध्यक्ष नीलम सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें