फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: घायल किसान की इलाज के दौरान मौत

Thu, 11 Jul 2024 01:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। उमस भरी गर्मी में छत पर सो रहा किसान अचानक छत से नीचे गिर कर घायल हो गया। घायल अवस्था में परिजनों ने किसान को अस्पताल में भर्ती कराया था। एक सप्ताह पूर्व से चल रहे इलाज के दौरान किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के ग्राम अकोढ़ी दुबे निवासी आनंद पाल (52) बीती दो जुलाई को छत पर सो रहे थे। आधी रात के बाद अचानक पानी बरसने लगा। भीगने से बचने के लिए वह अंधेरे में नीचे उतरने के लिए सीढ़ियों की तरफ बढ़े, लेकिन वह अंधेरा होने के चलते सीढ़ियों को समझ नहीं पाए और छत से सीधे नीचे आ गिरे। वह गंभीर घायल हो गए। परिवार के लोग उन्हें मेडिकल कॉलेज उरई ले गए। हालत गंभीर होने पर उन्हें पहले झांसी फिर ग्वालियर रेफर कर दिया गया। इलाज के दौरान बुधवार को उनकी तबीयत बिगड़ी और उनकी मौत हो गई। आनंद की मौत पत्नी शीला देवी, बेटी निशमी, पूजा, कविता व पुत्र बोबी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

...................
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें