शिशुपाल डंपर लेकर शनिवार को जालौन गया था। वह जैसे ही भिटौरा गांव के पास पहुंचा रास्ते पर अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में डंपर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था।
जालौन के भिटौरा गांव के पास नीलगाय को बचाने के दौरान घायल हुए डंपर चालक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल और फिर बाद में गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक समथर के छपार गांव निवासी शिशुपाल (28) डंपर लेकर शनिवार को जालौन गया था। जैसे ही वह भिटौरा गांव के पास पहुंचा सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उसने डंपर को दाईं तरफ काटा लेकिन गाड़ी पलट गई। जिसमें दबकर शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले जालौन के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उसे इमरजेंसी मेें भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई है।