फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में जाने से मना करने पर पत्नी ने फांसी लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
जालौन। शादी समारोह में जाने से मना करने पर महिला ने घर में फांसी लगा ली। परिजनों ने महिला को फांसी पर लटका देख पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाकर जांच पड़ताल के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मृतका के मायके से भी परिजन आ गए है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के छिरिया सलेमपुर गांव निवासी मुकेश कुमार की पत्नी पुष्पा देवी (35) ने रविवार की शाम घर के कमरे में लगे लोहे के पाइप से साड़ी का फंदा बनाकर फांसी लगा ली। पशु बाड़े में पशुओं को चारा डालकर घर लौटे पति ने महिला को फांसी पर लटका देखा तो उसके होश उड़ गए। उसने पुलिस को सूचना दी। पति ने बताया कि 23 अप्रैल को उसकी उरई स्थित रिश्तेदारी में शादी थी। इसके लिए जिद कर रही थी। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हो गया था। जिसके चलते उसने फांसी लगाकर जान दे दी। मौत से पुत्र दीपांशु, अभिषेक, पुत्री सिमरन सहित अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पति खेती किसानी कर परिवार का भरण पोषण करते है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें