फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जालौन: रास्ते में अचानक नीलगाय आने से डंपर पलटा, हादसे में गंभीर रूप से घायल चालक ने उपचार के दौरान तोड़ा दम

Tue, 26 Apr 2022 07:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

सार

शिशुपाल डंपर लेकर शनिवार को जालौन गया था। वह जैसे ही भिटौरा गांव के पास पहुंचा रास्ते पर अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में डंपर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जालौन के भिटौरा गांव के पास नीलगाय को बचाने के दौरान घायल हुए डंपर चालक की मंगलवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। हादसे के बाद घायल को जिला अस्पताल और फिर बाद में गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक समथर के छपार गांव निवासी शिशुपाल (28) डंपर लेकर शनिवार को जालौन गया था। जैसे ही वह भिटौरा गांव के पास पहुंचा सड़क पर अचानक नीलगाय आ गई। उसे बचाने के चक्कर में उसने डंपर को दाईं तरफ काटा लेकिन गाड़ी पलट गई। जिसमें दबकर शिशुपाल गंभीर रूप से घायल हो गया था। उसे पहले जालौन के जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी हालत नाजुक देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया था। जहां उसे इमरजेंसी मेें भर्ती कराया गया था। मंगलवार सुबह उसकी मौत हो गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें