फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रसूखदारों पर चला बिजली विभाग का डंडा

Sat, 30 Jul 2016 10:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
बिजली चोरी
विज्ञापन
राजस्व वसूली को लेकर मुख्य अभियंता की फटकार का असर बिजली विभाग के अधिकारियों पर नजर आने लगा है। शनिवार को पूरे शहर में रसूखदार बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया और इनके बिजली कनेक्शन काट दिए गए। कई लोगों ने तुरंत मौके पर रुपये जमा करके अपने कनेक्शन को कटने से बचाया। अभियान और अधिकारियों की सख्ती से
विज्ञापन


बकायेदारों में हड़कंप मचा रहा। एसडीओ धर्मवीर सिंह स्वयं अभियान केे नेतृत्व कर मोर्चा संभाले रहे।  मुख्य अभियंता झांसी की फटकार के बाद से बिजली विभाग द्वारा करीब आधा माह से अभियान तो चलाया जा रहा पर बडे़ व रसूखदारों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जा रही थी। शनिवार को एसडीओ धर्मवीर सिंह स्वयं सड़क पर उतर आए और टीमों के

साथ चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इस दौरान जो भी बकायेदारी सामने आया, उसे नहीं बख्शा गया। इसका नतीजा यह हुआ कि एक दर्जन से अधिक रसूखदारों को अपने बिजली कनेक्शन से हाथ धोना पड़ा और अब वह अंधेरे में रात गुजारेंगे। कई नामचीन विद्यालयों से लेकर चिंटफंड कंपनी, गेस्ट हाउस, उत्सव ग़ृह तक के बिजली कनेक्शन काट दिए गए।
विज्ञापन


इस अभियान से बकाएदारों में हड़कंप मच गया। एसडीओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि जिन बकायेदारों केे कनेक्शन काटे जा रहे हैं, उन पर निगाह रखी जा रही है। अगर उन्होंने रुपये जमा किए बिना फिर से कनेक्शन जुड़वा लिया तो कार्रवाई की जाएगी।

20 लाख की हुई वसूली
शनिवार को बिजली विभाग द्वारा चलाए गए चेकिंग अभियान का असर यह हुआ कि कई बकायेदारों को मौके पर रुपये जमा कर कनेक्शन कटने से बचाना पड़ा। इस दौरान कुल 20 लाख रुपये की बकायेदारी वसूली गई।

रीडिंग स्टोर पर दर्ज कराई एफआईआर
बिजली बिल निकालने और बांटने के काम में लगे प्राइवेट कर्मचारी विभाग को लाखों रुपये राजस्व का चूना लगा रहे है। एक बार फिर से मीटर रीडर की चोरी सामने आई। एसडीओ धर्मवीर सिंह जब कालपी बस स्टैंड स्थित भजन प्रकाश के पेट्रोल पंप पर चेकिंग करने पहंचे तो उनके मीटर में 41 हजार रीडिंग स्टोर पाई गई। इस पर एसडीओ ने सख्त रुख अपनाते हुए मीटर रीडर पवन कुमार के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है।

बिजली विभाग ने कराई 11 के खिलाफ एफआईआर
बिजली चेकिंग और वसूली अभियान के तहत आज विभाग के अभियंता ने 11 लोगों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। अवर अभियंता अमित शर्मा ने बताया है कि बिलों का भुगतान नहीं करने में इन लोगों की बिजली काट दी गई थी लेकिन इन्होंने बिना बिलों का भुगतान किए अपने संयोजन जोड़ कर बिजली की चोरी की है। महेन्द्रसिंह,

लखनलाल, अब्दुल ताहिर, सुरेश यादव, श्यामजी, मोहम्मद खालिद, ऊषादेवी, मुन्नीदेवी, निर्भय सोनी, श्यामसुंदर अग्रवाल, रामभरोसे, इकबाल हसन, हेमलता, रवीन्द्र के खिलाफ विद्युत अधिनियम की धारा 138 बी में एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस दौरान 6 लाख रुपये की वसूली भी की गई। एसडीओ विकास सोनी, जेई अमित शर्मा, जेई संजय, रविकांत, अनिल, उमेश, अरविंद, देवेन्द्र, जितेन्द्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें