फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: 25 हजार का इनामी मुठभेड़ में गिरफ्तार

विज्ञापन
फोटो - 05 मुठभेड़ में घायल बदमाश को अस्पताल ले जाती पुलिस। पुलिस - फोटो : Archive
विज्ञापन
जालौन। बस में बैठी महिला से नकदी और जेवरात चोरी करने के मामले में वांछित 25 हजार रुपये के इनामी बदमाश को पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को हुई मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी। पुलिस ने उसके कब्जे से तमंचा, कारतूस, 9500 रुपये नकद और बाइक बरामद की है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त 2026 को बस में बैठी महिला से नकदी और जेवरात चोरी होने के मामले में आजाद खां निवासी दलेलनगर, थाना अजीतमल, जिला औरैया वांछित था। उस पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। बुधवार को एसओजी, सर्विलांस और जालौन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम डीडी मेमोरियल स्कूल के पास जालौन-कोंच संपर्क मार्ग पर चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने संदिग्ध को रोकने का प्रयास किया तो उसने टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, तीन कारतूस, एक खोखा, 9500 रुपये नकद और बाइक बरामद हुई है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास की भी जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें