जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का
शहादत दिवस व लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की 140 वीं जयंती कांग्रेस
कार्यालय शहीद भवन में मनाई गई। कमेटी केे लोगोें ने पूर्व पीएम इंदिरा
गांधी की पुण्यतिथि को एकता दिवस के रूप में मनाते हुए माहिल तालाब पहुंच
उनकी प्रतिमाओं पर माल्यार्पण किया। इस दौरान रैली भी निकाली गई
जिसमें
बापू के भजन गाए गए। सरदार पटेल, इंदिरा गांधी अमर रहे के नारों लगाए गए।
रैली घंटाघर, बजरिया, मुख्य मार्ग होते हुए माहिल तालाब पर आकर समाप्त हुई।
मुख्य अतिथि पूर्व विधायक विनोद चतुर्वेदी ने कहा कि हमारा देश संत,
महात्माओं, मौलवियों व पादरियों का देश रहा है। हमारी पहचान अनेकता में
एकता की है। समूचे विश्व में हिंदुस्तानी है। देश
एकता व अखंडता के लिए
समर्पित रहा है। शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी व जिला प्रवक्ता प्रमोद
रिछारिया ने कहा कि जिन कांग्रेसियों ने अपना खून पसीना बहाकर देश को खड़ा
किया है, वह देश को टूटता हुआ नहीं देख सकते। इस मौके पर मनोज
चतुर्वेदी, रामेश्वर दयाल, सुरेश शांडिल्य, श्रीप्रकाश सरसेला, राजेंद्र
तिवारी, आशीष चतुर्वेदी, संतराम नीलांचल, मगन लाल अहिरवार, गुलाब खं,
मुन्नी बेगम, असगरी, संजय याज्ञिक आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता चौ.
श्याम सुंदर ने की।