फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंदिरा गांधी व रानी लक्ष्मीबाई को याद किया

Fri, 20 Nov 2015 01:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व स्वतंत्रता संग्राम की महानायिका वीरांगना लक्ष्मीबाई की जयंती गुरुवार को शहर भर में मनाई गई। इस मौके पर दोनों के जीवन पर प्रकाश डाला गया। इसके बाद मिठाई बांटकर जयंती की खुशी मनाई गई।
विज्ञापन




जिला व शहर कांग्रेस कमेटी द्वारा जेल रोड स्थित इंदिरा गांधी चिल्ड्रेन पार्क में भारत की पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न इंदिरा गांधी व महारानी लक्ष्मीबाई के जन्मदिवस पर सभा का आयोजन किया गया।


इस दौरान जिलाध्यक्ष चौधरी श्याम सुंदर ने इंदिरा गांधी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। कहा कि इंदिरा गांधी जन्म से ही संघर्षरत रहीं। बचपन में वानर सेना का गठन कर स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई लड़ी। अपने पिता का स्वतंत्रता आंदोलन की लड़ाई में भरपूर सहयोग किया।
विज्ञापन


 
शहर अध्यक्ष रेहान सिद्दीकी ने कहा कि वीरांगना महारानी लक्ष्मीबाई स्वतंत्रता आंदोलन की महानायिका थीं। जिस तरह उन्होंने अंग्रेजों से लोहा लेते हुए खुद को देश के लिए बलिदान कर दिया उससे हमें देशभक्ति की प्रेरणा मिलती है।


स्वतंत्रता आन्दोलन में महारानी लक्ष्मीबाई का त्याग और बलिदान कभी नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में नाम रोशन किया। इसके बाद कांग्रेसियों ने रामकुण्ड पार्क में पौधरोपण किया और मिठाई बांटी।

इस मौके पर सत्यपाल शर्मा, राजीव नारायण मिश्रा, रामेश्वर दयाल दीक्षित, गुलाब खान, छाया पालीवाल, शीला गिरि, आदित्य मिश्रा, अभिषेक पाठक, वीरेंद्र दीक्षित, यशपाल सिंह चौहान, रमेश चंद्र मिश्रा आदि मौजूद रहे।


उधर, नेहरू युवा केेंद्र के कार्यशाला सभागार में श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती मनाई गई। इस दौरान इंदिरा गांधी के चित्र पर माल्यार्पण कर कौमी एकता सप्ताह का शुभारंभ किया गया।


केद्र के लेखाकार श्रवण कुमार बाथम ने कहा कि सभी युवा मंडल 19 नवंबर से 25 तक कौमी एकता सप्ताह का आयोजन व विभिन्न कार्यक्रम अपने-अपने गांवों में कराएंगे।


इस मौके पर इंदिरा गांधी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान केे बारे में बताया गया  और उनकेे बताए गए रास्ते पर चलने को प्रेरित किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रमोद रिछारिया ने किया। इस मौके पर नागेंद्र गुप्ता, राजीव पाठक, अजय कुमार, सौरभ दुबे, रोहित चौहान, अनुराग तिवारी आदि मौजूद रहे।


लक्ष्मी बाई ने राष्ट्रभक्ति का इतिहास रचा- कोंच (जालौन)। पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व  प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की अगुवाई करने वाली रानी झांसी लक्ष्मीबाई की जयंती पर जगह कार्यक्रम कर याद किया गया।

 
मियांगंज में कांग्रेस के कार्यक्रम में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी गई। कांग्रेस नगर अध्यक्ष प्रभूदयाल गौतम ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि इंदिरा गांधी दृढ़ निश्चयी और देश के प्रति समर्पित ऐसी प्रधानमंत्री रहीं जिन्होंने भारत को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित किया।


इस दौरान महारानी लक्ष्मीबाई की 180वीं जयंती मनाई गई। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि रानी लक्ष्मी बाई ने बुंदेली धरा पर राष्ट्रभक्ति का इतिहास रचा। कार्यक्रम को कांग्रेसी नेता संतलाल अग्रवाल, प्रियाशरण नगाइच, डॉ. बाबूराम शर्मा, डॉ. एलआर श्रीवास्तव, प्रमोद शुक्ला, अखिल वैद, मिजाजीलाल निरंजन, हाजी मोहम्मद अहमद ने संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें