फ्रांस में हुए आतंकी हमले केे विरोध में कालपी की चेतना समिति, नशा मुक्ति समिति, व्यास स्काउट के बच्चों ने बुधवार की रात कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान कैंडल मार्च शहर के विभिन्न मोहल्लों से होते हुए निकली।
वहीं, गुरुवार को एमएसवी इंटर कालेज के छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने उप प्रधानाचार्य रामप्रसाद पाठक की अगुवाई में नगर केे प्रमुख मार्गों से शांति मार्च निकाला गया। शांति मार्च को संस्था के प्रबंधक रामनरेश मैहर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
शांति मार्च मुन्ना फुलपावर, मुख्य बाजार, टरननगंज, डिग्री कालेज, खोया मंडी, कदौरा फाटक होती हुई एमएसवी इंटर कालेज पहुंचकर समाप्त हो गई। इस दौरान छोटेलाल विश्वकर्मा, रामो बामो क्लब के अध्यक्ष लाल जी धवन, हसंतू घुमंतू ब्लक के अध्यक्ष जयखत्री, शिव बालक सिंह, रवींद्र अवस्थी, संतोष, आलोक मिश्रा आदि मौजूद रहे।
--------------