फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करें

विज्ञापन
गोहन थाने में योग करते पुलिसकर्मी - फोटो : ORAI
विज्ञापन
उरई। सातवें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर विभिन्न संगठनों और सरकारी कार्यालयों में योगाभ्यास कराया गया। इसमें अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ ही नगरवासियों ने योग किया। मुख्य कार्यक्रम ऑफिसर कॉलोनी स्थित उदिशा पार्क में हुआ। योग प्रशिक्षक डॉ. रमन दीक्षित, श्रद्धा दुबे और साक्षी नगायच ने योग कराया। लोगों को आसन, प्राणायाम, ध्यान कराकर उसके लाभ भी बताए।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. मुरलीधर आर्या ने बताया कि कोरोना काल के चलते इस बार भी सार्वजनिक रूप से योग दिवस नहीं मनाया गया। वर्चुअल माध्यम से योग दिवस का आयोजन किया गया। ऑनलाइन लोगों ने जुड़कर योग किया। सीडीओ अभय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि योग को दिनचर्या में शामिल करना चाहिए।
अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाते हुए मन में किसी भी प्रकार के तनाव को स्थान न दें। ईओ संजय कुमार, एसडीएम सतेंद्र सिंह, परियोजना अधिकारी एसके द्विवेदी आदि मौजूद रहे। इसके अलावा एडीएम पूनम निगम समेत कई अधिकारियों और करीब एक हजार लोगों ने आनलाइन माध्यम से योग दिवस में भाग लिया।
विज्ञापन

उधर, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण संगठन के तत्वावधान में योग दिवस का आयोजन गांधी इंटर कॉलेज उरई के पंत हॉल में हुआ। मुख्य अतिथि डीआईओएस भगवत पटेल व संगठन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वयं प्रभा दुबे ने मां सरस्वती को पुष्प माला पहना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
योगाचार्य आलोक खरे ने आसन एवं प्राणायाम कराए। डॉ विकास चतुर्वेदी, जयनारायण चंसौलिया, डॉ रविशंकर अग्रवाल, रमणीक, राघवेंद्र सिंह, विनय गुप्ता, डॉ रचना, मुक्ति चतुर्वेदी, अरविंद, सुधीर प्रकाश, जलज सक्सेना आदि रहे। रामकुंड पर श्यामबाबू विश्वकर्मा, एसबी शुक्ला, नंदू पाठक आदि ने योग किया। इसी तरह सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज में पूरनलाल जी की देखरेख में योग दिवस मनाया गया। बड़ागांव में योग दिवस दीपांशु पटेल, प्रताप, विष्णु बिहारी आदि मौजूद रहे। जिला कारागार में सांसद भानुप्रताप वर्मा व जेल अधीक्षक ने योगाभ्यास कराया।

ऊमरी बस स्टैंड पर योग करते युवक- फोटो : ORAI

जिला कारागार में योग करते सांसद भानु प्रताप बर्मा व जेल अधीक्षक सीताराम शर्मा- फोटो : ORAI

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें