माधौगढ़। क्षेत्रीय विधायक मूलचंद निरंजन ने कहा कि हर साल आग की विभीषिका से किसानों की करोड़ों रुपये की संपत्ति जलकर राख हो जाती थी। आज अग्निशमन केंद्र के बनने से लोगों को आग से होने वाले नुकसान से बचाया जा सकता हैं।
1265.90 लाख की लागत अग्निशमन केंद्र के 30 आवासीय और अनावासीय भवनों के लोकार्पण के दौरान बतौर मुख्य अतिथि के रूप में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 के पहले तहसील क्षेत्र में विकास के नाम पर कुछ भी नहीं था। बीहड़ क्षेत्र के साथ-साथ नदियों के होने से रास्ते खराब थे। नगर पंचायत अध्यक्ष राघवेंद्र व्यास ने कहा कि डबल इंजन की सरकारों ने बीहड़ क्षेत्र में विकास की गंगा बहा दी हैं। चाहे बिजली सब स्टेशन हो या अग्निशमन केंद्र या फिर आईटीआई, पॉलीटेक्निक देकर मिसाल कायम की हैं। वही क्षेत्र में दोहरे रोड देकर विकास को गति दी है। इस दौरान एसडीएम विशेश्वर सिंह, सीओ शैलेंद्र वाजपेई, विनय प्रताप सिंह, प्रिंस द्विवेदी, पिंटू सिंह, ज्योतिष सिंह , देवेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।