फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो दिन में 6 घंटे बिजली, कैसे हो सिंचाई

Sat, 12 Dec 2015 11:07 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्यमंत्री के संभावित दौरे को लेकर अधिकारी गांव की खाक छानने में जुटे हैं। लोहिया समग्र गांव में पहुंचकर लोगों की समस्या सुन रहे हैं और निस्तारण का भरोसा भी दे रहे हैं। गांव में साफ सफाई से लेकर अधूरे कार्यो को पूरा करने तक की पहल की जा रही है। शनिवार को उप कृषि निदेशक ने हरचंदपुर व निस्वापुर गांव में चौपाल लगाई। यहां किसानों ने नहरों में
विज्ञापन


पानी न आने के अलावा 48 घंटे में 6 घंटे बिजली मिलने का रोना रोया। कहा कि कम बिजली मिलने से नलकूपों का संचालन सही ढंग से नहीं हो पा रहा है। अधिकारियों ने मौके पर जाकर माइनर की स्थिति देखी। पूर्व के लोहिया गांव निस्वापुर में शनिवार को चौपाल का आयोजन किया गया। इसमें उप कृषि निदेशक अनिल कुमार पाठक ने समस्याएं सुनीं। किसानों ने

पलेवा के समय पानी न मिलने की शिकायत की। बताया कि माइनर व नहरें सूखी पड़ी हैं। इस दौरान किसानों को जानकारी दी गई कि वह अनुदान पर बीज योजना का लाभ लें। गेहूं के बीज पर दो हजार और मटर में पांच हजार रुपये प्रति क्विंटल का अनुदान है। किसानों को अनुदान काट कर बीज दिया जा रहा है। इसके लिए उन्हें एक चेक जमा करना होगा। इसके अलावा
विज्ञापन


पंजीकरण का तरीका बताया। यही बातें हरचंदपुर गांव में लगी चौपाल में भी बताई गईं। इसके अलावा कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी भी दी गई। हरचंदपुर गांव में लगी चौपाल में किसानों ने कहा कि जब 48 घंटे में 6 घंटे बिजली मिल रही है तो फिर कैसे नलकूपों का संचालन ठीक से हो पाएगा। कम से कम बीस घंटे बिजली दिन भर में मिले तो फसलों की

सिंचाई की जा सके। ग्रामीणों ने गांव में साफ सफाई से लेकर अन्य समस्याएं भी सामने रखीं। अधिकारियोें ने भरोसा दिया कि जल्द समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। चौपाल में किसान शिवपाल सिंह, हरनाथ सिंह, जगदंबिका प्रसाद, रणविजय, शारदा प्रसाद आदि ने नहरों में पानी न आने की शिकायत की। इस अवसर पर उप कृषि निदेशक केे अलावा विषय वस्तु विशेषज्ञ मन्नीलाल पाल आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें