फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोकशी के दोषियों पर लगे गैंगस्टर

Wed, 27 Jan 2016 11:20 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में सीएम के आगमन पर बजरंग दल के पदाधिकारियों ने ज्ञापन सौंपा। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के जनपद आगमन पर एट के डिग्री कालेज में बजरंग दल के प्रतिनिधि मंडल ने अखिलेश डीहा के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा और कार्रवाई की मांग की। ज्ञापन में गोकशी में लिप्त लोगों पर रासुका व गैंगस्टर की कार्रवाई, नगर व ग्राम स्तर पर गौशालाओं का निर्माण, मनरेगा
विज्ञापन


व नगर पालिका स्तर से गोवंश के खानपान की व्यवस्था आदि मांगें रखी गीं। इस दौरान अजय तिवारी, सूरज यादव मौजूद रहे। कालपी प्रतिनिधि के अनुसार शाहजहांपुर में 50 मेगावाट सोलर ऊर्जा प्लांट का शुभारंभ करने आये  मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष ठाकुर दास यादव के नेतृत्व में शिक्षकों ने 20 सूत्री  मांगों को लेकर

ज्ञापन सौंपा।   ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने, अंतरजनपदीय स्थानांतरण व पदोन्नत शिक्षकों को 17140 मूल वेतन का लाभ दिए जाने, मृतक आश्रित कोटे से भर्ती करने आदि मांगें रखीं। वहीं कर्मचारी शिक्षक
विज्ञापन


मोर्चा के धर्मेंद्र बबेले ने शहीद भगत सिंह चौराहे पर शहीद भगत सिंह की प्रतिमा संबंधी ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर भानू यादव, जय देव यादव, राम बालक व्यास, लाल सिंह व सुंदर लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें