फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: कई जगह बिना यूनीफार्म के ड्यूटी पर पहुंचा स्टाफ

विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। जिले में रविवार को 33 ग्रामीण व सात शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कई जगह स्टाफ न तो यूनीफार्म पहनकर आ रहा है और न ही प्रचार सामग्री लगी मिली।
विज्ञापन

51 चिकित्सक, 173 पैरामेडिकल स्टाफ ने चिकित्सीय कार्य करते हुए 872 पुरुष, 786 महिला व 264 बच्चों सहित 1922 रोगियों का परीक्षण किया। मेले की व्यवस्थाओं में अभी भी सुधार नहीं हो रहा है। रविवार को लगे मेले में 47 आयुष्मान कार्ड बनाए गए। बुखार से पीड़ित सौ रोगियों में 36 की मलेरिया कार्ड से जांच की गई। एक की हेपेटाइटिस, 49 की आंखों का परीक्षण किया। 88 गर्भवती भी जांच को पहुंची। दो मरीजों को इलाज के लिए उच्च सेंटर सरकारी एंबुलेंस से रेफर किया गया। मेले में 300 लीवर संबंधी समस्याओं, 147 श्वसन संबंधी समस्याओं, 111 डायबिटीज के रोगी आए। सबसे अधिक 328 त्वचा संबंधी रोगों के मरीज पहुंचे। इसके अलावा 32 खून की कमी व 85 उच्च रक्तचाप के मरीज देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें