फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ससुरालियों ने घर में घुसने नहीं दिया, गर्भवती ने फंदा लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
कदौरा (जालौन)। थाना क्षेत्र के एक गांव में आपने मायके में बुधवार सुबह सात माह की गर्भवती ने साड़ी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि वह मंगलवार को पिता के साथ ससुराल गई थी। ससुरालियों ने चारित्रिक आरोप लगाते हुए उसे घर में घुसने नहीं दिया। इसी से आहत थी। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने बताया कि उसने बेटी की शादी हमीरपुर के कुरारा के एक गांव में की थी।उसकी पुत्री सात माह की गर्भवती थी। दामाद एक सप्ताह पहले उसे मायके छोड़कर काम करने सूरत चला गया है। ग्रामीण ने आरोप लगाया कि जब वह मंगलवार को बेटी को लेकर ससुराल पहुंचा तो ससुरालियों ने पेट में पल रहे बच्चे को किसी और का बताते हुए उसे घर में नहीं घुसने दिया। इसी बात से बेटी आहत हो गई।
ग्रामीण ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन उसके साथ मारपीट कर दहेज की मांग करते थे। सूचना पर सीओ एके सिंह मौके पर पहुंचे और जांच की। सीओ एके सिंह का कहना है कि महिला ने आत्महत्या की है। हर बिंदु पर जांच की जा रही है। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें