फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: ड्रोन की निगरानी में प्रतिमाओं का विसर्जन

विज्ञापन
फोटो- 26 बंधौली में बेतवा में मूर्ति विसर्जन करते भक्त। संवाद
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद। नवमी पर पुलिस की देखरेख में प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया है। प्रशासन ने ड्रोन कैमरों से निगरानी की और नदी के चारों तरफ बैरिकेडिंग की है।
विज्ञापन

शहर की आने वाली सभी मूर्तियों को चिल्ली स्थित तालाब पर विसर्जन कराया गया। इसी तरह मुहाना व बंधौली में बेतवा पर भी विसर्जन किया गया है। विसर्जन के कारण वाहनों को दो किलोमीटर दूर ही रोक दिया गया था। किसी को नदी के अंदर और तालाब की गहराई तक नहीं जाने दिया। सभी को पूजा पाठ होने के बाद गोताखोरों की मदद से विसर्जन किया गया है।


डकोर थाना क्षेत्र चिल्ली तालाब व मुहाना, बधौली के बेतवा पर विसर्जन के लिए सुबह से ही तैयारियां हो गई थी। बैंडबाजों के साथ अगले बरस फिर तुम आना व जय मां दुर्गे के जयकारों के साथ प्रतिमाओं को उठाया गया। रास्ते में कई जगह मैया का फूल बरसाकर स्वागत किया गया है। चिल्ली तालाब पर सीओ अर्चना सिंह, बंधौली में प्रभारी कोतवाल विजय कुमार पांडेय फोर्स के साथ मौजूद रहे। डीएम राजेश कुमार पांडेय व एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार भी नजर रखे गए। कई जगह उन्होंने मौके पर जाकर देखा। प्रशासन ने बताया गुरुवार को भी देवी प्रतिमाओं का विसर्जन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो- 26 बंधौली में बेतवा में मूर्ति विसर्जन करते भक्त। संवाद

फोटो- 26 बंधौली में बेतवा में मूर्ति विसर्जन करते भक्त। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें