फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: डग्गामार वाहन चालकों की एआरएम से धक्कामुक्की, दो पर रिपोर्ट

विज्ञापन
फोटो 37 वाहन संचालकों से एआरएम से होती नोंकझोंक। सोशल मीडिया
विज्ञापन
उरई। कोंच बस स्टैंड पर डग्गामार वाहनों को हटाते समय एआरएम समेत रोडवेज कर्मचारियों की वाहन चालकों से धक्कामुक्की हो गई। एक वाहन चालक को चोट भी आई है। धक्कामुक्की का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि अमर उजाला इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। कर्मचारियों की तहरीर पर पुलिस ने एक वाहन चालक व उसके स्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जांच शुरू कर दी है। आरोप लगाया कि चालकों ने रोडवेज बसों में तोड़फोड़ कर कार्यालय में एआरएम व अन्य कर्मचारियों के साथ मारपीट की है।
विज्ञापन

परिवहन विभाग के सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) कमल किशोर आर्य मंगलवार की सुबह कोंच बस स्टैंड पर डग्गामार वाहन चालकों को हटाने पहुंचे। वहां उनका मामा नामक वाहन चालक से विवाद हो गया। एआरएम ने एक वाहन का पीछा कर उसे दो किलोमीटर दूर रोका। इस पर डग्गामार वाहन चालक एआरएम व अन्य कर्मचारियों से भिड़ गए। इससे वहां अफरातफरी मच गई। किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
वहीं वरिष्ठ केंद्र प्रभारी बस स्टैंड प्रदीप कुमार ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। इसमें बताया कि एआरएम ने बस स्टैंड से वाहन चालकों को हटाने का प्रयास किया तो एक डग्गामार वाहन का चालक व स्वामी आकर रोडवेज बसों में तोड़्रफोड़ करने लगा। जब उन्होंने व अन्य कर्मचारियों ने उन्होंने रोकने का प्रयास किया तो उक्त लोगों ने मारपीट भी की। घटना के बाद एआरएम ने सिटी मजिस्ट्रेट राजेश कुमार वर्मा और एआरटीओ को बुलाकर कई गाड़ियों का चालान किया। वहीं चालकों का कहना है कि एआरएम ने उनके साथ मारपीट की है। जिससे एक वाहन चालक को चोट आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें