फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जल्द सड़क न बनी तो करेंगे प्रदर्शन

विज्ञापन
कदौरा में नाले से निकलती महिलाएं - फोटो : ORAI
विज्ञापन
कदौरा। क्षेत्र के इकौना के मजरा निधानन में दो किलोमीटर की कच्ची सड़क खराब होने के कारण बाशिंदों को आवागमन में परेशानी हो रही है। कई शिकायतों के बावजूद अब तक किसी ने भी सुध नहीं ली। जिससे गांव के लोगों में आक्रोश व्याप्त है। लोगों का कहना है कि अगर जल्द सड़क का निर्माण नहीं कराया गया तो सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन

ब्लाक क्षेत्र के ग्राम इकौना के मजरा निधानन के डेरा को जाने वाली दो किलोमीटर की सड़क पूर्णता कच्ची है। हालात यह है कि यहां पड़ने वाले नाला नालियों को भी लोगों को घुस कर पार करना पड़ता है। वहीं अगर हल्की से बारिश हो जाए तो यह रास्ता पूरी तरह से बंद हो जाता है। जिसके चलते ग्रामीण कस्बा व मुख्यालय नहीं आ पाते है। गांव के लोगों का पूर्णता संपर्क कट जाता है।
गांव के प्रकाश बाबू, रूपसिंह, सुंदर लाल भाग्यवती, बिंदिया व बाल मुकुंद ने बताया कि निधानन डेरा की आबादी आठ सौ व वोटिंग तीन सौ के लगभग है। मात्र दो किलोमीटर की कच्ची सड़क से ग्रामीण कई वर्षों से जूझ रहे हैं। वहीं इस रास्ते में पड़ने वाला करीब तीस फीट का नाला पड़ता है जिले लोगों को घुस कर पार करना पड़ता है। पानी बढ़ने पर गर्भवती महिलाएं हो या फिर बीमार बुजुर्ग व बच्चे इलाज के लिए कस्बे में नहीं पहुंच पाते है। वहीं शादी विवाह होने पर रिश्तेदार आने से कतराते हैं।
विज्ञापन

एक माह पूर्व आई बाढ़ से कच्ची सड़क में बडे़-बड़े गड्ढे हो गए हैं। जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। गांव के लोग नाले से घुस कर निकलते हैं, इसकी शिकायत अधिकारी से लेकर विधायक व सांसद तक से की जा चुकी है। लेकिन जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने कोई सुनवाई नहीं की। इस संबंध में खंड विकास अधिकारी अतिरंजन सिंह ने कहा कि मामला संज्ञान में है जल्द कच्ची सड़क को ठीक कराया जाएगा व नाला निर्माण के लिए आलाधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें