फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: रंगदारी नहीं दी तो झूला संचालक पर बरसाए डंडे

विज्ञापन
विज्ञापन
पहाड़गांव। थाना कैलिया क्षेत्र के ग्राम देवगांव स्थित बद्री विशाल परमहंस मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर आयोजित मेले के दौरान रंगदारी न देने पर दबंगों ने झूला संचालक पर डंडे बरसा दिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


झांसी के प्रेमनगर थाना क्षेत्र के बिचौली निवासी राहुल राजपूत मेले में झूला लगाए थे। इसी दौरान गांव के गुलशन और मुलायम सिंह वहां पहुंचे और उससे पांच हजार रुपये की रंगदारी मांगी। इन्कार करने पर दोनों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। घटना के बाद घायल झूला संचालक ने थाना कैलिया पहुंचकर तहरीर दी।
थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि मामले में मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित कर दी गई है और जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें