फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हफ्तेभर में बिल जमा न किया तो कार्रवाई

Thu, 26 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली विभाग की ओर से माधौगढ़ व गोहन में चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान बडे़ बकाएदारों को निशाने पर लिया गया और 10 के कनेक्शन काट दिए। साथ ही उन्हें नोटिस देकर चेतावनी भी दी गई कि यदि वे एक सप्ताह के भीतर बकाया विद्युत बिल जमा नहीं करते तो उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी जाएगी। वहीं, गोहन में भी दस लोगों के खिलाफ
विज्ञापन


बिजली विभाग के अधिकारियों ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। अधिकारियों का कहना है कि चोरी से बिजली जलाने व बकाएदारी जमा न करने वालों को किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।  इस समय बिजली विभाग की ओर से विद्युत चोरों और बडे़ बकाएदारों केे खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। एसडीओ सत्येंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अभियान के अंतर्गत

माधौगढ़ में दस बडे़ बकाएदारों के खिलाफ कार्रवाई की गई है जो काफी समय से बिल जमा नहीं कर रहे थे। कई मर्तबा विभाग की ओर से बिल जमा करने को कहा गया लेकिन बावजूद इसके अनदेखी की गई। इसी के चलते चेकिंग अभियान में बकाएदार सुनैना देवी, मुन्नी देवी, ओमप्रकाश, विजय सिंह, लज्जारम, मीना देवी, संतलाल समेत दस लोगों के कनेक्शन काट नोटिस
विज्ञापन


थमाया गया है। कहा गया कि यदि बकाएदारी जमा करे बिना बिजली जलाने का प्रयास किया और चेकिंग के दौरान यदि पकडे़ गए तो सीधी एफआईआर दर्ज की जाएगी। इसी तरह गोहन में दस बिजली चोरों के खिलाफ विभाग की ओर से संबंधित थाने में तहरीर देकर मामला दर्ज कराया गया है। अधिकारियों का कहना है कि बिजली चोरी कर राजस्व को चूना लगाने वाले उपभोक्ताओं को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें