फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या समय से न निपटी तो भुगतेंगे-डीएम

Wed, 03 Feb 2016 11:11 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
विज्ञापन
विज्ञापन
टीईटी मंगलवार को होने के चलते इस बार तहसील दिवस का आयोजन बुधवार को किया गया। गल्ला मंडी के नीलामी चबूतरे पर आयोजित तहसील दिवस में डीएम रामगणेश ने अधिकारियों के पेच कसते हुए कहा कि जनता की समस्याओं को हल्के में लेने की भूल कतई न करें। जो अधिकारी समय से समस्या का समाधान नहीं करेगा, उसके खिलाफ शासन स्तर से कड़ी
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी।  जिलाधिकारी की अध्यक्षता, पुलिस कप्तान एन कोलांचि व सीडीओ एसपी सिंह की मौजूदगी में आयोजित तहसील दिवस में सैकड़ा भर फरियादी ही जुटे। इस दौरान एक भी समस्या का निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने पालिका प्रशासन को तलब करते हुए सख्ती से अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। उन्होंने ईओ विनोद सोलंकी को निर्देशित किया कि

तुरंत अभियान चला कर सख्ती के साथ सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराएं। उन्होेंने कहा कि तहसील दिवसों को लेकर शासन की मंशा जनता को बिना भटके फौरी न्याय दिलाने की है। इसमें कोताही करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने भी अपने अधीनस्थों को हिदायत दी कि आने वाले पीड़ितों की बात सुनें और उनके साथ पूरा न्याय करें।
विज्ञापन


कैलिया थाने में लिखे गए बरहल गांव की गुड्डी देवी के एक मामले में आईपीसी की अन्य धाराओं के अलावा अनुसूचित जाति/ जनजाति उत्पीड़न निवारण अधिनियम के एक मुकदमे में आरोपियों की गिरफ्तारी में हीलाहवाली कर रहे एसओ कैलिया प्रमोदकुमार को कप्तान ने जमकर डांट लगाई। साथ ही अविलंब आरोपियों को गिरफ्तार के निर्देश दिए। कस्बे के

कैलाशनारायण पुत्र अवधकिशोर के मारपीट के एक मामले में उन्होंने कोतवाली पुलिस को तत्काल कार्रवाई करने के लिए कहा। श्यामादेवी पत्नी लालाराम निवासी वोहरा ने बैंक खाते में आया आवास और मनरेगा की मजदूरी का पैसा निकलवाने

में सेक्रेटरी द्वारा असहयोग किए जाने की शिकायत की। इसपर डीएम ने बैंक मैनेजर को बुलवा कर पैसा निकालने के लिए कहा। इस दौरान सीएमओ डॉ. आशाराम, एसडीएम संजयकुमार सिंह, सीओ मनोजकुमार गुप्ता, तहसीलदार जितेन्द्रपाल, कोतवाल मनवीर सिंह, मंडी सचिव डॉ. दिलीपकुमार वर्मा, बीडीओ कोंच बब्बन राय, एसओ कोटरा एसके सिंह, रेंढर थाने से जगराम, बाल विकास विभाग से संपतदेवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें