जालौन। जालौन-गरौठा-भोगनीपुर लोकसभा क्षेत्र से जनपद जालौन की तीन विधानसभा जुड़ी हैं। उरई-जालौन, कालपी व माधौगढ़ इन तीनों विधानसभाओं में करीब 30 से 40 हजार वोटर दूसरे जिलों में या दूसरे प्रदेशों में रहकर जीविकोपार्जन कर रहे हैं।
इस बार प्रत्याशियों के बीच कांटे की टक्कर होने से प्रत्याशियों के समर्थक गांव-गांव जाकर बाहर से वोटरों को बुलाने की बात कर रहे हैं। हाल ही में सैकड़ों की संख्या में वोटर चार धाम और हज की यात्रा पर भी गए हैं। बसों के साधन कम होने और ट्रेनों की लेटलतीफी के कारण इतने वोटरों के आने की संभावना कम है। यदि मतदान दिवस पर इतने वोटर आकर वोट डाल देते है तो मतदान पर असर भी पड़ सकता है।
पहले इन परदेशी वोटरों को गांव में होने वाले ग्राम प्रधान के चुनावों में ही याद किया जाता था। लेकिन इस बार प्रत्याशियों में कांटे की टक्कर होने से उन्हें लगाता है कि बाहर गए हुए वोटर उनके चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं, इसलिए उन्हें बुलाया जाए। प्रत्याशियों के समर्थक बाहर गए वोटरों को बुलवाने जाने की बात कह रहे हैं। उरई-जालौन, कालपी व माधौगढ़ इन तीनों विधानसभाओं 30 से 40 हजार ऐसे मतदाता हैं जो बाहर रहकर छोटा-बड़ा निजी धंधा डालकर जीवन यापन कर रहे हैं या प्राइवेट कंपनियों में काम कर रहे हैं। इसके अलावा सैकड़ों की संख्या में वोटर हाल ही में चार धाम और हज की यात्रा पर भी गए हैं।