फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun News: बूथों पर ओआरएस घोल और दवाओं संग रहेंगी आशा वर्कर

Mon, 20 May 2024 01:22 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन
विज्ञापन
विज्ञापन
उरई। 44 डिग्री सेल्सियस तापमान के बीच होने वाले मतदान के लिए स्वास्थ्य महकमे ने तैयारियां कर ली हैं। लू से बचाव के लिए प्रत्येक मतदेय स्थल पर आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें पर्याप्त ओआरएस घोल एवं मेडिकल किट उपलब्ध कराई गई है। यही नहीं सेक्टर टीम के साथ भी एक पैरामेडिकल कर्मी भी उपलब्ध कराया गया है ताकि जरूरत पड़ने पर उपयोग किया जा सके।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एनडी शर्मा ने बताया कि सेक्टर व जोनवार आपातकालीन एंबुलेंस सेवा को अलग-अलग उपयुक्त स्थानों पर रखा जाएगा ताकि जरूरत पड़ने पर उन्हें आसानी से मतदान केंद्र व मतदेय स्थलों (पोलिंग बूथ) पर ले जाया जा सके। मतदान दिवस पर बूथों पर बीएलओ के साथ स्थानीय स्तर पर आशा वर्कर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, युवक मंगल दल, पंचायत स्तरीय कार्मिक की ड्यूटी लगाई गई है।
बताया कि हर पोलिंग पार्टी को मेडिकल किट उपलब्ध करा दी गई है। किट में दर्द, बुखार, उल्टी, एलर्जी व एंटीबायोटिक दवाएं रखी गई है। इसके अलावा सभी सीएचसी, पीएचसी व स्वास्थ्य इकाइयों पर चिकित्सकों की स्टाफ ड्यूटी पर मुस्तैदी से तैनात रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि इस समय भीषण गर्मी और लू का प्रकोप है। ऐसे में कर्मचारियों को अपना बचाव करते हुए मतदान कराना है। जिला प्रशासन की ओर से मतदान स्थलों पर धूप से बचाव के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन



तीन टीमों की लगाई गई ड्यूटी
उरई। पोलिंग पार्टियों के रवानगी स्थल पर चिकित्सक एवं पैरामेडिकल स्टाफ की एंबुलेंस समेत ड्यूटी लगाई गई है। एक टीम में डॉ. पंकज वर्मा, दूसरी टीम में डॉ. अरिसूदन व तीसरी टीम में डॉ. अभिलाष पटेल की ड्यूटी लगाई गई है। टीम के साथ फार्मासिस्ट, चतुर्थ श्रेणी कर्मी व वाहन चालक की भी ड्यूटी लगाई गई है। (संवाद)
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें