कोंच। कांग्रेस जिलाध्यक्ष अरविंद सिंह सेंगर ने रविवार को कस्बे के मियागंज स्थित सेठ नासिर के प्रतिष्ठान पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आने वाले पंचायत व विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत झोंक देनी है। जो पार्टी के लिए अच्छा काम करेगा उसे संगठन सिर आंखों पर बैठाएगा और जो निष्क्रिय हैं वह सम्मानपूर्वक घर बैठें।
बैठक की अध्यक्षता ओमप्रकाश कौशिक ने की। जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से कहा कि पार्टी को शिखर तक ले जाने के लिए कार्यकर्ताओं को कड़ी मेहनत करनी होगी। संगठन को मजबूती तभी मिलेगी जब हम बूथ लेवल तक मजबूत होंगे। उन्होंने कहा, नए लोगों को भी पार्टी की नीतियों से अवगत कराकर जोड़ने, ताकि 2027 में भ्रष्टाचारी सरकार को उखाड़ कर फेंका जा सके। कांग्रेस नगर अध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने सभी का आभार जताया।
इस दौरान राजीव मिश्रा, प्रमोद शुक्ला, पूर्व पालिकाध्यक्ष डॉ. सरिता वर्मा, रामकिशोर पुरोहित, जाहिद, अनिल पटेरिया, आजाद उद्दीन, श्रीनारायण दीक्षित अग्रवाल आदि रहे।