फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैंने नहीं पास कराई कोंच रेल लाइन

Thu, 07 Apr 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
विज्ञापन
जालौन में अनशन स्थल पर अपनी बात कहते सांसद - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जालौन। रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ आंदोलनकारियों से मिलने सांसद भानु प्रताप वर्मा गुरुवार को अनशन स्थल पहुंचे। यहां पर उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि महोबा से भिंड वाया कोंच रेल लाइन को उन्होंने पास नहीं कराया बल्कि इस रेलवे लाइन को भिंड व महोबा के सांसद द्वारा पास कराया गया है। इस पर लोगों ने कहा कि कोंच नगर में आपने पत्रकार वार्ता के दौरान बताया था कि यह रेल लाइन आपने पास कराई है। इस पर सांसद चुप्पी साध गए।  
विज्ञापन


 सरस्वती शिशु मंदिर में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वह बुधवार रात लगभग 9:30 बजे सांसद भानुप्रताप वर्मा अनशन स्थल पर पहुंचे। यहां आंदोलनकारियों ने उन्हें अपनी व्यथा सुनाई। उन्होंने कहा कि वह अपने स्तर से पूरा प्रयास करेंगे कि नगर को रेलवे लाइन से जोड़ा जाए। बताया कि वह 1996 से वह लगातार लोकसभा में नगर को रेलवे लाइन से जोडे़ जाने की मांग उठाते रहे हैं।

उन्होंने कहा कि पांच लोगों का प्रतिनिधिमंडल उनके साथ दिल्ली चले जहां वह उनकी मांग को रेल मंत्री व प्रधानमंत्री के सामने रखेंगे। इस मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद श्रीराम पाल, पूर्व विधायक संतराम सिंह सेंगर, गौरी शंकर वर्मा, उदयन पालीवाल, गौरीश द्विवेदी, चंद्रप्रकाश यादव थोपन, राजू श्रीवास्तव, मधु श्रीवास्तव, अशरफ अली, असलम सिद्दीकी, मंसब खां, अहमद राईन, मोंटू मिश्रा, चौधरी रामसिंह, प्रदुम्न इटहिया, महेश चौधरी, सुरेशराव डेंगरे, मनीष वर्मा, अकरम सिद्दीकी, जर्रार कादरी आदि मौजूद रहे।  
विज्ञापन


रेल लाओ स्वाभिमान बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले चल रहा क्रमिक अनशन 31वें दिन गुरुवार को समाप्त हो गया। अधिवक्ता ओम प्रकाश गुुप्त ने अनशन पर बैठे अशोक दीक्षित, फूलसिंह कुशवाहा, गणेश पाराशर, अक्षय द्विवेदी, अमन समाधिया को जूस पिलाकर अनशन तुड़वाया।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें