फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jalaun: जलशक्ति मंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर इंस्पेक्टर को धमकाने वाले व्यक्ति पर एफआईआर

Sun, 11 May 2025 12:51 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जालौन

सार

Jalaun News: मंत्री का फर्जी ओएसडी बनकर इंस्पेक्टर को धमकाने का मामला सामने आया है। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जलशक्ति मंत्री का प्रतिनिधि बोल रहा हूं, रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं कर रहे हो। जब थानेदार ने फोन नंबर की जांच करवाई तो पता चला कि नंबर फर्जी है। इस पर थानेदार ने अज्ञात युवक पर पुलिस को गुमराह करने व फर्जी ओएसडी बताने के मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाई है।

विज्ञापन


कुठौंद थाने के प्रभारी अजय ब्रह्म तिवारी के पास 04 मई को एक फोन आया। एक व्यक्ति ने कहा कि वह जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह का ओएसडी (आफिसर आन स्पेशल ड्यूटी) बोल रहा हूं। थाना क्षेत्र के ऑल गांव में बलवीर के साथ मारपीट की अब तक रिपोर्ट दर्ज क्यों नहीं की गई। उस मामले में एससी/एसटी का केस दर्ज करिए। थाना प्रभारी को शक हुआ तो उन्होंने नंबर की जांच कराई, तो वह व्यक्ति फर्जी निकला। इस पर उन्होंने खुद आरोपी व्यक्ति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराकर जांच शुरू करा दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें